रोटरी क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, 16 विद्यालयों को दिया गया ई लर्निंग हेतु इंटरएक्टिव टच पैनल




चौमूं। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए रोटरी क्लब जयपुर मिडटाउन ग्लोबल ग्रांट 1749 315 द्वारा परिक्षेत्र के गोविन्दगढ़ ब्लॉक के 16 विद्यालयों को इंटरएक्टिव टच पैनल प्रदान किए गए है । रोटरी क्लब जयपुर मिड टाउन के प्रेसिडेंट रिटायर्ड मेजर जनरल अनुज माथुर , कांति बजाज एवं पूर्व गवर्नर अनिल अग्रवाल  उपस्थित रहे। 

प्रेरणा श्रोत सुरेश कुमार पोद्दार ने कुल 16 टच पैनल उपलब्ध कराने के लिए ग्लोबल ग्रांट अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। रोटरी क्लब जयपुर मिड टाउन के सदस्यों द्वारा अब तक 20 राजकीय विद्यालयों में एक करोड़ से अधिक राशि की सहायता प्रदान की जा चुकी हैं। 

यह टच पैनल राउमावि मोरीजा, भट्टों की गली, अनंतपुरा जैतपुरा, विजयसिंहपुरा, रेल्वे स्टेशन चौमूं, बालिका चौमूं, विमलपुरा, अनंतपुरा चिमनपुरा, नांगलकला, छोटा गुढ़ा, सिंगोद कला, महात्मा गाँधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खेजरोली, रावो की ढाणी, सामोद एवं भोजलावा को दिया गया है। 

टच पैनल से विद्यालय के बच्चों को पढ़ने एवं अध्यापकों को पढ़ाने में सहूलियत मिलेगी तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में वृध्दि होगी। शैक्षिक उन्नयन के लिए विभिन्न चैनलों के माध्यम से  विषयगत जानकारी बच्चों को दी जाएगी। ई लर्निंग के सशक्त माध्यम के रूप में ये टच पैनल नैतिक शिक्षा के लिए भी यह माध्यम बनेंगे, साथ ही परीक्षा परिणाम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए रोटरी क्लब मिड टाउन जयपुर का प्रधानाचार्य कैलाश जिंगोनिया, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती पंकज मीणा, श्रीमती सुनीता मीणा, राजेंद्र कुमार पिंगोलिया, कुलदीप यादव, सीताराम गोयल, शिव पाल यादव, रमेश बुटोलिया, श्रीमती राजन तंवर, गुलाब सिंह शेखावत, श्रीमती प्रेम कंवर, पंकज सैनी, दिलीप जोशी, महेश जोशी व अनुराग शर्मा व विद्यालयों के समस्त स्टाफ ने आभार व्यक्त किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने