पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत को दी श्रद्धांजलि

रेनवाल। पूर्व उपराष्ट्रपति,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्व भैरोसिंह शेखावत के पैतृक गांव खाचरियावास में आयोजित जन्मशती कार्यक्रम में आज हजारो लोग ने अपनी उपस्थिति देकर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर केन्द्रिय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित देश व प्रदेश के कई कद्दावर नेता भी उपस्थित रहे।इस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में श्रीराजपूत सभा के कई पदाधिकारीओ ने भी समाजरत्न के रुप में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व भैरोसिंह शेखावत को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खंगारोत, महामंत्री दौलत सिंह खंगारोत,उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत फुलेरा,कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राठौड़, युवा प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक सिंह प्रतापपुरा दयाल सिंह जयसिंहपुरा,शिवराज सिंह,प्रताप सिंह,हर्षवर्धन सिंह,युवराज सिंह,चंद्रवीर सिंह,आयुष के साथ भाजपा के कई गणमान्य जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर श्री राजपूत सभा के पदाधिकारीओ ने जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर के पति एवं भाजपा नेता राजाराम गुर्जर सभापति करौली के साथ भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात की।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने