जयपुर। आज बालावाला बगरू विधानसभा क्षेत्र में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। भीषण गर्मी को देखते हुए स्टेट कोऑर्डिनेटर अमर मंडावरा के दिशा निर्देशन में जिलाध्यक्ष नानू राम कुमावत एवं ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति के सानिध्य में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर पानी डाला गया और आम जनता से आग्रह किया गया कि अपने अपने घरों की छतों पर पक्षियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था करें।
इस पुण्य कार्य में बालावाला से हनुमान सहाय चेला, राजू पंडित, गिरधारी बेदी, नानकराम बागड़ा, घनश्याम सेन, ओम प्रकाश टेलर, जगदीश बागड़ा, बाबूलाल मीणा, हनुमान चायवाला, नवीन पतालिया, हनुमान पतालिया शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित थे।
