पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नगर भाजपा मण्डल ने किया स्वागत, विधायक निर्मल कुमावत के सानिध्य में रेनवाल में हुआ स्वागत

 



रेनवाल। पूर्व उपराष्ट्रपति,प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्व भैरोसिंह शेखावत के पैतृक गांव खाचरियावास में आयोजित जन्मशती कार्यक्रम में शामिल होने के लिऐ जाते समय रेनवाल  में आज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का नगर भाजपा मण्डल ने स्वागत किया। 

कस्बे की एक निजी होटल में स्थानीय विधायक निर्मल कुमावत के सानिध्य में नगर भाजपा मण्डल ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पधारे प्रदेश के कई प्रमुख नेताओ का भी स्वागत किया।इस स्वागत -सम्मान कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ चुनाव सहित विभिन्न विषयो पर विस्तार से चर्चा की।

इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ सांसद रामचरण बोहरा,सांसद थावर चंद गहलोत,पूर्व मंत्री राजपालसिंह शेखावत,यूनुसखान,कालीचरण सराफ,पूर्व महापौर सुमन शर्मा,पूर्व विधायक राव राजेंद्र सिंह,कैलाश वर्मा,संगठन मंत्री चंद्रशेखर,जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह बगड़ी,महापौर पुनीत कर्नावट सहित पधारे हुये सभी भाजपा नेताओ का स्थानीय विधायक निर्मल कुमावत एवं मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला ने आभार जताया।

इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नेताप्रतिपक्ष सीताराम बासनीवाल,मंडल महामंत्री बनवारी प्रजापत और राजेश रावत,उपाध्यक्ष गायत्री खटनावलिया,जय नारायण प्रजापत,कोषाध्यक्ष ओंकार मारवाल,पार्षद नितिन शर्मा,सीताराम बारावाल,पार्षद पति अशोक माचीवाल,बूथ अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल,मंडल मंत्री जानकी शर्मा और सुशील तोतला,ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष पप्पू राजोरिया,सुरेश शारदा मीडिया प्रमुख, 

फुलेरा उत्तर देहात अध्यक्ष मूलचंद रैगर, युवा मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल यादव,पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सूरपुरा,जगदीश दादरवाल,मुकेश मीणा, बासडी सरपंच जगन्नाथ यादव सहित रेनवाल तहसील के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने