सुरेश बेनीवाल को सचिवालय कर्मचारी संघ के महामंत्री नियुक्त होने पर पार्षद राजेश वर्मा ने दी बधाई




चौमूं।  सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने सोमवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चौमू  निवासी (हाल निवास मुरलीपुरा स्कीम, जयपुर) सचिवालय वित्त (व्य-4) विभाग में सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर कार्यरत सुरेश बेनीवाल को सचिवालय कर्मचारी संघ में महामंत्री नियुक्त होने पर चौमू नगरपालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने बेनीवाल को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

वर्मा ने बेनीवाल की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि चौमू क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के शासन सचिवालय में हाल ही में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीताराम चौधरी चौमू क्षेत्र के ग्राम सीतारामपुरा के निवासी है और उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चौमू क्षेत्र के अनुभवी कर्मचारियों को कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने