चौमूं । शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के अन्तर्गत खाद्य कारोबरी को लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन बनवाने के लिए प्रातः 10 बजे से शाम बजे तक अग्रवाल धर्मशाला चौपड चौमू जयपुर पर दिनांक 21.06.23 बुधवार को कैंप लगाया जाएगा। यह कैम्प चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य व्यापार संघ चौमू के सहयोग से लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ विजय सिंह फौजदार ने बताया उक्त कैम्प में 12 लाख से अधिक सालाना टर्न ओवर वाले दुकानदार के लिए लाईसेन्स का एवं 12 लाख से कम सालाना टर्न ओवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन की अलग-अलग फिस नियमानुसार निर्धारित की गई है, उक्त हेतु विभिन्न खाद्य कारोबारकर्ता जिनका किराना/ खाद्य एजेन्सी / दूध विक्रेता / डेयरी / चाट ठेले/ फल सब्जी विक्रेता / फल सब्जी मंडी के विक्रेता / अनाज मंडी में अनाज के थोक एवं खुदरा विक्रेता / कैटरिंग सर्विस / अन्य खाद्य पदार्थ के ठेले / तेल मिल/ होटल / रेस्टोरेन्ट / मिठाई निर्माता मेडिकल स्टोर्स (फूड सम्प्लीमेन्ट) एवं विक्रेता शामिल होकर फूड लाईसेन्स / रजिस्ट्रेशन के आवेदन कर सकते है।
साथ ही जिनका नवीनीकरण करवाना हो वह भी आवेदन कर सकते है जिसे हेतु आवश्यक दस्तावेज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी की आरसी, बिजली बिल, किरायानामा दुकान का नाम एवं पता एवं मोबाईल नंबर ईमेल आईडी सहित आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रहेंगें।
