जन्मदिन पर मुकेश वर्मा 'कुमावत' को मिला जनता का अपार स्नेह, ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में 873 यूनिट रक्त एकत्रित

 



जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुकेश वर्मा 'कुमावत' के जन्मदिन के उपलक्ष पर साथी सेवा संस्थान के तत्वाधान में सोमवार को गोविंदपुरा, जयपुर स्थित जीण पैराडाइस गार्डन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

जिसमें लगभग 873 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें युवाओं के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और रक्तदान करने में रूचि दिखाई। 



इस अवसर पर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र, फुलेरा, दांतारामगढ, आमेर, चौमू, दूदू एवं जयपुर शहर आदि विधानसभा क्षेत्रों के छत्तीस कौम के हजारो कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने कार्यक्रम स्थल पर भारी तादात में उपस्थित होकर मुकेश वर्मा 'कुमावत' को जन्मदिन पर बधाइयां दी। 

मुकेश वर्मा 'कुमावत' ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "मैं पिछले पंद्रह सालों से झोटवाड़ा विधानसभा की सेवा कर रहा हूँ, और मेरे लिए यहां की जनता सर्वोपरि है, मैं किसी भी कीमत में जनता की सेवा में कोई कमी नहीं छोडूंगा।" 



इस मौके कांग्रेस पार्टी के कई बड़े चेहरे भी मौजूद रहे जिनमें कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, राज्यमंत्री व समाज कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, सांगानेर विधानसभा से पुष्पेंद्र भारद्वाज, डॉ. भवी मीणा पूर्व सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव, देवेंद्र सिंह बुटाटी ईडब्ल्यूएस मेंबर राजस्थान सरकार के साथ अनेक सरपंच, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने