रेनवाल । पिछले एक माह से रेनवाल में चल रही रात्रिकालिन क्रिक्रेट प्रतियोगिता का आज फाईनल मैच के रोमांच के साथ ही शानदार समापन हुआ।आज के दिन हुये सेमीफाईनल एवं फाईनल मैच देखने एवं परिणाम जानने के लिऐ खेलप्रेमीओ का मानो हुजूम ही उमड पडा हो। बहुत ही शानदार रोमांच के मध्य रेनवाल में पहली बार हुई रात्रिकालिन क्रिक्रेट प्रतियोगिता का लोगो ने पूरा आनंद उठाया।एक माह से रेनवाल के खारडा बस्ती में स्थित ख्वाजा गरीब नवाब खेल मैदान में चल रही छीतर चौक रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश सहित दूर दराज से पहुची 32 टीमो से रेनवाल में क्रिक्रेट का रोमांच देखने को मिला।
इस प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाईनल मैच में सबसे पहले डीआरएसपुरा खाचरियावास टीम ने पार्षद इलेवन टीम को 3 विकेट से हराया।इस सेमीफाईनल मैच में पार्षद इलेवन टीम ने 12 ओवर में आठ विकेट पर 96 रन बनाये। जिसका पीछा करते हुए डीआरएस पुरा ने 7 विकेट पर 9.3 ओवर में 100 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता।इसके बाद
फ़ाइनल मुक़ाबला का मैच शिव क्रिकेट क्लब रेनवाल एवं डीआरएस पुरा की टीम के बीच दुधिया रोशनी में रात 9:30 बजे से खेला गया।इस फाईनल मैच में शिव क्लब ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट पर 86 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए डीआरएस पुरा टीम ने 3 विकेट पर 90 रन बनाकर 7 विकेट से फ़ाइनल मुक़ाबला जीता।
फ़ाइनल मुक़ाबले की जीत के साथ ही डीआरएस पुरा टीम ने एक लाख ग्यारह हजार ₹ नगद पुरस्कार एवं partonz में स वीयर ट्रॉफ़ी भी अपने नाम करते हुये शानदार तरीके से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रही।उपविजेता टीम में रही शिव क्लब टीम के कैप्टन रवींद्र ढारा झुंझुनु को इक्यावन हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफ़ी प्रदान की गई। फाईनल मैच मे25 रन बनाकर 3 विकेट लेने वाले गुजरात के जिग्नेश पटेल मैन ऑफ़ दा मैच रहे। इसी प्रकार 188 रन और 8 विकेट लेने वाले निर्मल चौधरी ने मैन ऑफ़ दा सीरीज़ के पुरस्कार के रुप में एलईडी जीती।
विजेता टीम के कप्तान कृष्ण वर्धन खाचरियावास एवं उपविजेता टीम के कैप्टन रवींद्र ढारा झुंझुनु सहित सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जमकर तारीफ की।फाइनल मुकाबला देखने के लिये दूर-दराज से पहुचे हजारो दर्शको ने जमकर खेल का आनंद उठाया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल, उपाध्यक्ष छीतरमल परेवा, कमेटी के व्यवस्थापक मुकेश परेवा, सदीक सोलंकी,गजानंद पारीक,डाॅ.नबाब अली, अभिषेक शर्मा,पीयूष साँखला, अविनाश आर्य, इस्लाम ख़ान, जमील मनियार,टीनू फ़ोदानी, अप्पू,पप्पू राम प्रजापात, विक्की खारवाल,तैयब निर्वाण, रमेश मनोहर, श्रवण परेवा, सुरेश मनोहर, रणसा खटीक,गुडू खारवाल, सानू , मनीष जटोलिया, प्रिंस, निश्चय, अयान ख़ान, परशुराम योगी,सुरेश मनोहर, आदि लोग मोजूद रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
