चौमूं। आज अखिल भारतीय क्षत्रिय कुमावत समाज मंच जयपुर के तत्वाधान में ग्राम तिगरिया निवासी सीताराम की पौत्री एवं पप्पू लाल मरोटिया की पुत्री निकिता कुमावत को 12 वी राजस्थान बोर्ड में 80% अंक लाने पर मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह कुमावत और दिनेश कुमार कुमावत द्वारा माला , साफा पहनाकर स्वागत कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया ।
मंच ने निकिता कुमावत को उज्वल भविष्य की शुभकामनाए और बधाई दी। निकिता को सम्मानित होते देख समस्त परिवार जनों में खुशी का माहौल बना और सबने निकिता को मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना की। निकिता आगे डॉक्टर बनना चाहती है।
