जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने आज पूर्ण विधि - विधान से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने ललित तूनवाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, महासचिव रामसिंह कस्वा, स्वर्णिम चतुर्वेदी, आर. सी चौधरी, पुष्पेंद्र भारद्वाज , सचिव नरेश चौधरी, कैप्टन अरविंद कुमार, रघुवीर सिंह राठौड़, अनिता मीणा, अय्यूब खान, ताराचंद सैनी, गगन वेडिंग, जगदीश चौधरी, छोटू मीणा, आलोक पारीक, तारा बेनीवाल, सुश्री पूजा वर्मा, विक्रम स्वामी, प्रद्युमन सिंह, राजेश अत्री, शरीफ खान, शंकर लाल चतुर्वेदी, लालाराम बलेसरा सहित अनेक कांगेसजन उपस्थित रहे।
