रेनवाल। कस्बे के असावा परिवार द्वारा 19 जुलाई से आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में सभी भक्तजन ध्यानमग्न होकर कथा का आनंद ले रहे है।मुख्य यजमान नंदकिशोर निर्मलादेवी असावा के सानिध्य मे कथावाचक पण्डित महेन्द्र शर्मा के द्वारा शिव महापुराण के सभी प्रसंगो को संगीतमय भजनो के साथ मधुर वाणी में सुनाया जा रहा है जिसका सभी भक्तजन आनंद ले रहे है।
शिव महापुराण के चौथे दिन आज शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया गया,जिसमें सभी भक्तजन भाव विभोर होकर नाचने लगे।आज हुये शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग में शिव-पार्वती की सजीव झांकी से शिव महापुराण कथा में बडी रोचकता देखने को मिली।
शिव-पार्वति बने शरद एवं नेहा असावा ने शिव-पार्वती की झांकी को अपने अभिनय से सबको नाचने के लिऐ मजबूर कर दिया। इसी के साथ शिव जयकारो से सावन माह में पूरा माहौल शिवमय हो गया। बडे मंदिर के महंत डाॅ.जुगलकिशोर शरण महाराज भी शिव महापुराण में अपनी उपस्थिति देते हुये अपना आशीर्वचन दे रहे है।
माहेश्वरी महिला मण्डल की अध्यक्ष विजयालक्ष्मी लढा के साथ महिला मण्डल की सम्पूर्ण कार्यकारिणी भी शिव महापुराण सुनने का बराबर आनंद ले रही है।
इस अवसर पर मुख्य यजमान नंदकिशोर निर्मलादेवी असावा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र दाधिच, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक असावा, माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष जुगल सारडा, समाजसेवी गोपालदास कचोलिया, पंकज खटोड, रामबाबू मंत्री, विनोद बांगड, विजय तोषनीवाल, कमलेश बांगडवा, रामावतार जाखोटिया, आदित्य सारडा, रमाकांत तोतला, मुकेश तोतला, नवल तोतला, अशोक पटवा, विकास भण्डारी, विमल असावा सहित सैकडो भक्तजन उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

