आगामी त्यौहारो को लेकर नवनियुक्त थानाप्रभारी ने ली सीएलजी की मिटिंग, विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा, ग्रामीणो ने नवनियुक्त थानाप्रभारी का किया सम्मान

रेनवाल। आगामी त्यौहारो को लेकर आज कस्बे के नवनियुक्त थानाप्रभारी सुरेशसिंह पहाडिया ने थाने में सीएलजी सदस्यो की एक मिटिंग ली।इस मीटिंग में आगामी सभी त्यौहारो को शान्तिपूर्वक एवं भाईचारे से मनाने,कस्बे की यातायात व्यवस्था को सही करने,बढती चोरी की घटनाओ पर रोक लगाने सहित विभिन्न विषयो पर नवनियुक्त थानाप्रभारी ने सभी के महत्वपूर्ण सुझाव लेते हुये विस्तार से चर्चा की।कस्बे में आवारा पशुओ को लेकर भी मीटिंग में चर्चा की गई।सीएलजी मीटिंग में पालिकाध्यक्ष अमित ओसवाल की अनुपस्थिति को लेकर छोटु भाई कुरैशी ने एक बार चर्चा का विषय भी बना दिया।जिसपर सदीक सोलंकी सहित उपस्थित लोगो ने मौका स्थिती को संभाला।इससे पूर्व मीटिंग के शुरु में नवनियुक्त थानाप्रभारी सुरेशसिंह पहाडिया का उपस्थित नागरिको ने स्वागत एवं सम्मान करते हुये शुभकामनाऐ दी।इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल,छोटु भाई कुरैशी,वार्ड पार्षद ईसाक भाया तेली,संतोष सांखला,लक्ष्मीनारायण सांभरिया,हाजी जमील बिसायती, पूर्व पार्षद रियाज अहमद ,जमील कुरैशी, सद्दीक सोलंकी मकबूल कुरेशी सदर, जाकिर निर्माण सहित सामाजिक संगठनो के कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।(विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने