सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा एवं अभिषेक कार्यक्रम के पोस्टर का हुआ विमोचन, 30 जुलाई को घासी सागर में होगा विशाल धार्मिक आयोजन

 



रेनवाल। कस्बे के घासी सागर में 30 जुलाई को होने वाले विशाल धार्मिक आयोजन के रुप में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा एवं अभिषेक कार्यक्रम के पोस्टर का आज विमोचन हुआ।बडे मंदिर के महंत  डाॅ.जुगलकिशोर शरण महाराज ने पोस्टर का विमोचन किया।

दिनांक 30 जुलाई को होने वाले इस एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में 108 जोडो के द्वारा दिन में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा एवं अभिषेक किया जायेगा। उसके बाद शाम सात बजे सामूहिक महाआरती की जायेगी। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियाँ की जा रही है। 

इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा, आयोजन टीम के सदस्य अमरचंद जोगीदास, महेश मालपानी, महेश परवाल, सत्यनारायण शर्मा, हरिओम पटवा, संजय खुटेटा, शरद तोतला के साथ समाज सेवी रामजीदास असावा, विष्णु कुमार मालपानी, विमल बाहेती, महेश पटवा, सुरेश परवाल, जगदीश सरोज, गिरीराज पटवा सहित कई वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने