प्रतिभाओं का किया सम्मान



चौमूं। मेरा वार्ड मेरा परिवार अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 34 की पार्षद एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका चोमू किरण शर्मा ने वार्ड की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। 
उन्होंने बताया की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती । उन्हें सफलता मेहनत, गुरुजनों एवं माता पिता व समाज के मार्गदर्शन से मिलती है। गिरिराज नगर निवासी राकेश मीणा के पुत्र मेहुल मीणा, महेश कुमार शर्मा की पुत्री मानसी शर्मा एवं आदित्य नगर निवासी शिभू दयाल बजाज की पुत्री रेणु बजाज के नीट में चयन होने पर उनका माला व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर वार्ड वासी रोहिताश दादर वाल, मालीराम यादव, एवं सीमेंट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभाओं को उत्साह वर्धन कर अन्य बालको को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने