जयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में शुक्रवार को अल सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये एक बार आकर ही नहीं रूका लगातार तीन बार भूकंप झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप सुबह करीब 4 बजकर 9 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता काफी तेज थी और तेज कंपन से लोगों की नींद खुल गई और लोग अपने घरों के बाहर आकर खड़े हो गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर आया है। भूकंप की तीव्रता 4.7 रही और इसका केंद्र बिंदू जयपुर ही रहा। भूकंप के झटके से लोगों में तफरी मच गई और लोग डर के मारे घरों से बाहर आ गए कई जगह तो लोगों ने हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। राजधानी में लंबे समय बाद इतना तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया। दूसरी और तीसरी बार आया भूकंप सामान्य रहा।