रेनवाल। कस्बे के मध्य स्थित अशोका टावर में आज प्रभात फुटवियर शोरुम का भव्य शुभारम्भ हुआ। सैकडो लोगो की गरीमापूर्ण उपस्थिति के मध्य बडे मंदिर के महंत डाॅ जुगलकिशोर शरण महाराज,कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा, राजयोगिनी पूनम दीदी, ब्रह्माकुमारी सुमित्रा दीदी एवं आरती दीदी ने विधिविधान एवं पूजा अर्चना के साथ प्रभात फुटवियर शोरुम का भव्य शुभारम्भ किया।
इसके बाद प्रभात फुटवियर शोरुम के मालिक एवं वरिष्ठ शिक्षक लादूराम बासनीवाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष नेता सीताराम बासनीवाल, मुकेश, राम, शिवप्रसाद बासनीवाल ने पधारे हुये विशिष्ट अतिथिओ का शाॅल ओढाकर एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा,महामंत्री बनवारीलाल कुमावत,रेनवाल क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह शेखावत,भाजपा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, महामंत्री बनवारीलाल प्रजापत,पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,गोपाललाल अजमेरा,लक्ष्मीनारायण पिपलोदा,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र रिंगस्या,डाॅ बाबुलाल यादव सहित कई व्यापारिक बंधु एवं सामाजिक संगठनो के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

