रेनवाल। ग्रामीण क्षैत्र में लोगो को पर्यावरण के लिऐ जागरुक करने के उद्देश्य से हर गांव में हरियाली को लेकर विशेष कार्य किये जा रहे है।इसी तर्ज पर जयपुर की बाॅस कम्पनी लिमिटेड के द्वारा बोबास गांव में हरियाली बोबास प्रोजेक्ट शुरु किया है।इसमें आम जनता व भामाशाह परिवार को जोडकर पर्यावरण प्रोजेक्ट के प्रति जन भावना बनाई जा रही है।
इस प्रोजेक्ट के तहत प्रमुख उद्योगपति एवं भामाशाह मुरलीधर कुमावत का हरियाली बोबास प्रोजेक्ट में स्वागत व सम्मान किया गया ।हरियाली बोबास प्रोजेक्ट में आम लोगो के बैठने के लिऐ कुर्सीया देने एवं समय-समय पर पौधारोपण,परिण्डा अभियान में विशेष सहयोग देने पर साफा ओर माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानीत किया गया।इस अवसर पर बाॅस कम्पनी के प्रभारी पराग,आईएफएस अधिकारी नरेशचंद शर्मा,नव निर्माण केन्द्र केशा का बास के हीरालाल शास्त्री,सामाजिक कार्यकर्ता सागर बंजारा,शिवपाल मीणा,महेश कुमार मेहरडा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)