आप की मीटिंग में गांव-गांव में कमेटी बनाने के लिए किया गया विचार विमर्श



चौमूं। आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि कल ग्राम इटावा भोपजी में गांव-गांव में कमेटी बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया व पंपलेट बांटकर अरविंद केजरीवाल के कार्यों की नीति के बारे में लोगों को बताया। मीटिंग की अध्यक्षता एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने की। इस अवसर पर शाहपुरा के रामेश्वर प्रसाद सैनी प्रदेश संयुक्त सचिव मीटिंग के मुख्य अतिथि थे और कहा कि चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ता एकजुट होकर के पूरी ताकत के साथ विधानसभा में पार्टी का प्रचार प्रसार करने में कसर नहीं छोड़ें । पवन प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे से मिली हुई है व पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इस अवसर पर सीकर जिला सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अमित शर्मा एडवोकेट, बनवारी लाल शर्मा, हेमंत कुमावत, राजेंद्र चोपड़ा, प्रकाश गुर्जर ,सीताराम कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने