नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में नजर आए पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता



चौमूं। नगर पालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा के नेतृत्व में मोरीजा रोड स्थित राज बिल्डर्स पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार स्वामी ने कहा की कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव में यदि योग्य उम्मीदवार आता है तो निश्चित रूप से इंटक के द्वारा सकारात्मक प्रयास करके कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जाएगा। 

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय ने कांग्रेस में हर व्यक्ति को जोड़कर साथ चलने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी वासुदेव गोयल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल चतुर्वेदी, पंचायत समिति सदस्य गोगराज देवनदा, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद शर्मा गोविंदगढ़, पूर्व प्रधान पंचायत समिति गोविंदगढ़ भगवान सहाय धासिल, जिला महासचिव राजकुमार शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर नगर पालिका पार्षद महेंद्र कुमावत, कन्हैया लाल थावरिया, महेश मीणा, संजय योगी, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा जाटावाली , पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद अर्जुन सैनी, पूर्व पार्षद संजय पारीक,पूर्व कांग्रेस कार्यालय प्रभारी किशोर जमालपुरिया, जांगिड़ समाज अध्यक्ष नानूराम जांगिड़, पूर्व एनएसयूआई नगर अध्यक्ष महेश शर्मा, युवा कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकेश लालाणी, गणपत शर्मा, महेश जोशी, नागेश शर्मा, रविंद्र निठारवाल, उमेश शर्मा, व्यापार मंडल महामंत्री लालाराम गुलिया, अशोक रेवडका, सावरमल चौधरी बासा,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने