चौमूं। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर संस्कृति आर्य गुरुकुलम राजकोट गुजरात के द्वारा आयोजित वैदिक मंत्रोच्चार एवं बहुमूल्य औषधि युक्त कश्यप संहिता में वर्णित 3000 वर्ष पुराना निशुल्क आयुर्वेदिक टीकाकरण मंत्रों औषधि सुवर्णप्राशन संस्कार जयपुर रोड स्थित नृसिंह मंदिर के पीछे आठवीं बार आयोजित किया गया।
संस्कृति आर्य गुरुकुलम के सदस्य चंद्र प्रकाश जांगिड़ ने बताया कि पुष्य नक्षत्र के अवसर पर 1 माह से 15 वर्ष तक के 288 बच्चों को सुवर्णप्राशन की निशुल्क ड्राप आयुर्वैद चिकित्सक बंशीधर शर्मा, आयुर्वैदाचार्य द्वारा पिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान अरविंद भात्रा, सुधीर पारीक, पवन जांगिड, गजानंद जांगिड, दिनेश शर्मा, आरव जांगिड़, आर्य जांगिड़, पहल जांगिड़ आदि ने भागीदारी निभाई।
संस्था ने आनेवाली पीढ़ीयों को अनेक प्रकार के घातक रोगों से बचाने के लिए मंत्रोषधि सुवर्णप्राशन को हर पुष्य नक्षत्र पर कराने का निर्णय लिया है। यह जानकारी अरविंद भात्रा ने दी।
