असावा परिवार द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा का हुआ भव्य शुभारम्भ, कथावाचक पंडित महेन्द्र जोशी ने बताई शिव की महिमा

 



रेनवाल। कस्बे के असावा परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का  आज भव्य शुभारम्भ हुआ।युवा समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी विमल असावा के अनुसार दिनांक 19 जुलाई से सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का असावा परिवार द्वारा आयोजन किया जा रहा है।

कथावाचक पंडित महेन्द्र जोशी ने आज विधिविधान के साथ मुख्य आयोजककर्ता नंदकिशोर निर्मलादेवी असावा के द्वारा पूजा अर्चना कराते हुये भव्य शुभारम्भ कराया । इस अवसर कथावाचक पंडित महेन्द्र जोशी ने कथा का महत्व बताते हुये कहा की श्रावण मास में शिव की आराधना के रुप में शिवमहापुराण कथा सुनने से बडा पुण्य मिलता है।



इस अवसर पर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक असावा,मंत्री लक्ष्मीकांत तोतला,माहेश्वरी महिला अध्यक्ष विजयालक्ष्मी लढा,माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष जुगल सारडा,समाज कार्यकारिणी सदस्य महेश परवाल,सत्यनारायण फ्लोड,विमल असावा,शरद असावा,रमाकांत तोतला,नवल तोतला,विष्णु जाखोटिया,शैलेन्द्र फ्लोड,समाजसेवी अशोक पटवा सहित बडी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

शिव महापुराण कथा में आज प्रथम दिन माहेश्वरी महिला मण्डल की कार्यकारिणी सदस्यो के साथ बडी संख्या में महिलाऐ उपस्थित रही। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने