रेनवाल। असावा परिवार द्वारा आयोजित सातदिवसीय शिव महापुराण कथा का आज समापन हुआ।कथावाचक पण्डित महेन्द्र पुजारी के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आज महायज्ञ की पूर्णाहूति के साथ विधिवत समापन हुआ।इस अवसर पर बडे मंदिर के महंतश्री डाॅ.जुगलशरण महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुये सभी से ऐसे धार्मिक आयोजन में हमेशा आगे रहने की अपील की।अधिक मास के रुप में सावन माह में शिव महापुराण कथा कराना एवं सुनना बडा पुण्य का कार्य होता है।इससे पूर्व कथा आयोजक असावा परिवार के नंदकिशोर एवं निर्मलादेवी,विमल एवं पूनम,शरद एवं नेहा असावा एवं परिजनो ने महायज्ञ किया एवं पूर्णाहुति देते हुये सभी के कल्याण की मंगल कामना की।सात दिन तक अपनी सेवाऐ दे रहे सभी कार्यकर्ताओ का कथावाचक पण्डित महेन्द्र पुजारी एवं असावा परिवार ने सम्मान भी किया।इस अवसर पर प्रमुख भजन गायिका कंचन कुमावत ने अपने मधुर भजनो से भक्तिरस की गंगा बहाते हुये उपस्थित सभी भक्तजनो को नाचने के लिऐ मजबूर कर दिया।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल,माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक असावा,माहेश्वरी महिला अध्यक्ष विजयालक्ष्मी लढा,माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष जुगल सारडा,समाजसेवी विजय तोषनीवाल,रामावतार जाखोटिया, आदित्य सारडा, रमाकांत तोतला, मुकेश तोतला, नवल तोतला, अशोक पटवा, पुरुषोत्तम खुटेटा, जगन्नाथ पारीक, महेश शर्मा, राजेश रावत, रिषी मालपानी, विष्णु जाखोटिया सहित सैकडो भक्तजन उपस्थित रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट)
महायज्ञ की पूर्णाहूति के साथ शिवमहापुराण कथा का हुआ समापन, महंत डाॅ.जुगलशरण महाराज ने दिये आशीर्वचन, कथावाचक पण्डित महेन्द्र पुजारी ने किया कार्यकर्ताओ का सम्मान
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0