चौमूं। आज दिनांक 26 जुलाई 2023 को शेखावटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर सर्वेश शरण जोशी को विप्र सेना के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष चौमूं राजकुमार शर्मा ने साफा ,दुपट्टा एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान आपस में चर्चा परिचर्चा कर समाज हित एवं राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानकर राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने की बात की एवं जल्द ही विप्र सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे योग्य एवं अनुभवी युवाओं को महत्व देकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र कुमार भातरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
byKhabar Rajasthan 24X7
•
0