चौमूं। ग्राम पंचायत घिनोई रामनगर में हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत इस मौके पर ललित तूनवाल ने कहा की समय समय पे ऐसी प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए जिसके जरिए कई प्रतिभाएं निकल आती है जिससे गांव के साथ साथ समाज का भी नाम ऊंचा होता है।
साथ ही खेल कूद से आपसी मेल मिलाप भी बढ़ता है एवं आज की युवा पीढ़ी को प्रतियोगिताओं के जरिए आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है जिसके साथ वो अपना और अपने गांव समाज का नाम दूर देश में भी ऊंचा होता है और प्रतियोगिताओं के जरिए ही गांव तहसील का नाम भी जाना जाता है।
इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
