रेनवाल। कस्बे के नवनियुक्त थाना प्रभारी सुरेशचन्द्र पहाड़िया का आज मुस्लिम महासभा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर रेनवाल थानाधिकारी का मुस्लिम महासभा के जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉक्टर नवाब अली के नेतृत्व में माला व साफा पहनाकर इस्तकबाल किया गया।
डाॅ.नवाब अली ने बताया कि थानाधिकारी ने स्वागत सम्मान के लिए मुस्लिम महासभा का आभार जताया। इस अवसर पर महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष डॉक्टर नवाब अली, जिला उपाध्यक्ष बाबुदिन सोलंकी व कानून सलाहकार मास्टर इमरान लीलगर,महामंत्री फूल मोहम्मद पवार,समाजसेवी जमील बिसायती ,पार्षद ईसाक तेली, मास्टर सुभान बक्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सद्दीक सोलंकी,कालू पवार आदि लोग मौजूद रहे। (विष्णु जाखोटिया की रिपोर्ट )
