चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता पर इसरो की टीम को दी बधाई

 



रेनवाल। चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता पर मॉडर्न एकडेमी एंड फाउंडेशन ने इसरो की टीम को आज बधाई दी।विद्यालय के बच्चो ने मानव कलाकृति बनाकर ईसरो की टीम को अपनी शुभकामनाऐ दी।चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार किसी भी देश के द्वारा सफलतामयी लैंडिंग को हमारे देश भारत के लिऐ बडा गौरव बताते हुये विद्यालय के  विद्यार्थियों के द्वारा इसरो का सचित्रण बनाकर इसरो की टीम को बधाई भेजी।

इस अवसर पर संस्था प्रधान बलवीर सिंह राठौड़ और संस्था निदेशक दौलत सिंह खंगारोत ने पूरी टीम के साथ देश के प्रखर वैज्ञानिकों और देश के सकारात्मक नेतृत्व को इस स्वर्णिम और ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है। ( विष्णु जाखोटिया की  रिपोर्ट )

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने