पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया


श्रीमाधोपुर । महात्मा गाँधी पीजी कॉलेज श्रीमाधोपुर में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।

विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम में महाविद्यालय निदेशक श्री मोहर सिंह खर्रा व प्राचार्य डॉ वी.के. सैनी द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की फोटो पर माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीमाधोपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस।


महाविद्यालय के सेमीनार हॉल में  महाविद्यालय निदेशक मोहर सिंह खर्रा, प्राचार्य डॉ.वीरेन्द्र कुमार सैनी,उप प्राचार्य विजेन्द्र कुमार एवं विद्यार्थियों द्वारा केक काटकर विज्ञान  संकाय के बीएससी प्रथम वर्ष,रसायन शास्त्र विभाग, प्राणिशास्त्र विभाग,वनस्पति शास्त्र विभाग,भौतिक शास्त्र विभाग,राजनीति विज्ञान विभाग, हिन्दी विभाग, भूगोल विभाग, अंग्रेजी विभाग, अर्थशास्त्र विभाग व वाणिज्य संकाय  के समस्त संकाय सदस्यों एवं समस्त विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सहभागिता निभाई गई।

निदेशक महोदय मोहर सिंह खर्रा द्वारा सभी स्टाफ कर्मचारियों को शिक्षक दिवस पर पारितोषिक वितरण किया गया एवं शिक्षकों का सम्मान किया। 

इस अवसर पर उप प्राचार्य विजेंद्र कुमार पूनिया, विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव, वाणिज्य संकाय प्रभारी मांगीलाल कुमावत , श्रीमती सुशीला देवी, रोहित शर्मा, प्रमोद वर्मा , डॉ.बबीता,डॉ. आशा, रवि कुमार, कमलेश कुमार यादव , डॉ.राज सक्सेना, दीपेंद्र वर्मा , सीमा जांगिड़, करीना कुमावत, ममता यादव ,योगेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र दायमा, बृजमोहन यादव, कैलाश बिजारणिया, राकेश शर्मा, रणवीर सिंह, धर्मपाल बिजारणियां, प्रदीप शर्मा, सहित समस्त स्टॉफ मौजूद था। (हरिओम वर्मा की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने