चौमू। भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका चौमू की पूर्व अध्यक्ष अर्चना कुमावत को जयपुर देहात उत्तर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल व पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया है।
अर्चना कुमावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूती देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा गया। उन्होंने इसे महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।